
अफगानिस्तान में एक हेलीकॉप्टर हादसे में दो अमेरिकी सैनिकों की मौत हो गई है। अमेरिकी सेना ने बुधवार को कहा कि यह एक दुर्घटना प्रतीत हो रही है, हालांकि तालिबान ने दावा किया है कि उन्होंने अमेरिकी सैनिको को मार गिराया है। यूएस फोर्सेज अफगानिस्तान के एक बयान में कहा कि बुधवार को हुई दुर्घटना की जांच की जा रही थी, हालांकि प्रारंभिक रिपोर्टों से यह संकेत नहीं मिलता है कि यह हमले की वजह से हुई थी।
दुर्घटना के स्थान का खुलासा नहीं किया गया है । इस बीच तालिबान ने दावा किया है कि उसने रात 1 बजे हेलीकॉप्टर को लोगार प्रांत के चरख जिले में गिराया था। तालिबान के मुख्य प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा,’ अमेरिकियों ने एक मुजाहिदीन के अड्डे पर हमला करना चाहा लेकिन हमने उनके हेलीकॉप्टर को निशाना बनाया और उनमें आग लग गई।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website