Thursday , August 20 2026 9:16 PM
Home / Sports / हॉकी विश्व कप: इस नियम ने भारत को फंसाया? पाकिस्तान पर जीत के बाद भी सेमीफाइनल में पहुंचना मुश्किल

हॉकी विश्व कप: इस नियम ने भारत को फंसाया? पाकिस्तान पर जीत के बाद भी सेमीफाइनल में पहुंचना मुश्किल


भारतीय हॉकी टीम विश्व कप 2026 के दूसरे राउंड में पहुंच गई है। टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ पूल डी का अपना आखिरी मैच खेला। इसमें 5-3 से जीत मिली। इस जीत से 3 मैचों में भारत के 6 पॉइंट हो गए। वहीं इंग्लैंड की टीम भी 9 पॉइंट के साथ पूल डी में टॉप पर रही। 3 मैचों में टीम ने 3 जीत हासिल की और 16 पॉइंट हासिल किए। दूसरे राउंड में भारत और इंग्लैंड की टीम एक ही ग्रुप में है। इसके अलावा इस पूल में नीदरलैंड्स का आना तय है। वहीं अर्जेंटीना और न्यूजीलैंड में से कोई एक टीम पहुंचेगी।
इंग्लैंड के तीन तो भारत के जीरो पॉइंट – इंग्लैंड की टीम अगले राउंड में तीन पॉइंट के साथ पहुंची है। उसने पहले राउंड में भारत को 4-2 से हराया था। वहीं भारतीय टीम के जीरो पॉइंट हैं। अगले राउंड में भारत और इंग्लैंड एक ही पूल में हैं, लेकिन दोनों का मुकाबला नहीं होगा। पहले राउंड के मैच के पॉइंट ही अगले राउंड में फॉरवर्ड हो गए हैं। भारत को दो मैच ही खेलने होंगे। अगर सेमीफाइनल में जाना है तो भारत को दोनों ही मैच जीतना पड़ेगा। इसके साथ ही अन्य मैचों के नतीजों पर भी निर्भर होना पड़ेगा।
भारतीय हॉकी टीम के लिए नीदरलैंड की चुनौती सबसे मुश्किल होने वाली है। नीदरलैंड 2024 ओलंपिक की गोल्ड मेडलिस्ट है। इसके साथ ही पिछले चार विश्व कप में दो बार फाइनल खेला है जबकि दो बार तीसरे स्थान पर रही। उसके पास तीन विश्व कप खिताब भी हैं। इस विश्व कप में नीदरलैंड ने न्यूजीलैंड और अर्जेंटीना को आसानी से हराया है।
नीदरलैंड भी 3 पॉइंट के साथ आएगी – पहले राउंड से जो दो टीमें दूसरे राउंड में जाती हैं, उनके मैच का पॉइंट भी दूसरे राउंड में काउंट होता है। नीदरलैंड ने अर्जेंटीना और न्यूजीलैंड दोनों को हराया है। इन दोनों में से कोई भी टीम दूसरे राउंड में पहुंचेंगी तो नीदरलैंड ऑटोमैटिक 3 पॉइंट के साथ वहां पहुंच जाएगा। यही वजह है कि टीम इंडिया को सेमीफाइनल में तभी जगह मिलेगी, जब वह दूसरे राउंड में अपने दोनों मुकाबलों में जीत हासिल करती है। भारत का गोल अंतर भी -2 है, इसकी वजह से टीम को बड़ी जीते चाहिए होगी।