Saturday , September 12 2026 10:54 AM
Home / Entertainment / Bollywood / ऋतिक-दीपिका अब पर्दे करेंगे रोमांस

ऋतिक-दीपिका अब पर्दे करेंगे रोमांस

11
बॉलीवुड के जाने माने निर्देशक करण मल्होत्रा माचो मैन ऋतिक रोशन और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को लेकर फिल्म बना सकते हैं। ऋतिक ने अपने कैरियर के दौरान दीपिका के साथ कोई फिल्म नहीं की है। बहुत समय से कई फिल्म निर्माता और निर्देशक इस कोशिश में थे कि ऋतिक और दीपिका को साथ में लिया जाए लेकिन कभी दोनों को कहानी समझ में नहीं आई तो कभी डेट्स मैच नहीं हुईं। ऐसे में इन दोनों कलाकारों का जलवा साथ में अभी तक पर्दे पर बिखरा नहीं है। चर्चा है कि करण जौहर की अगली फिल्म में दोनों साथ आ रहे हैं। फिल्म का निर्देशक करण मल्होत्रा करेंगे। ऋतिक ने करण मल्होत्रा के साथ सुपरहिट फिल्म‘अग्निपथ’में काम किया है। चर्चा है कि इस फिल्म के लिए ऋतिक के अपोजिट दीपिका से संपर्क किया गया है और उनका भी फिल्म में होना लगभग तय है। दीपिका को फिल्म की कहानी बेहद पसंद आई है हालांकि उन्होंने आधिकारिक रूप से यह फिल्म साइन नहीं की है, लेकिन वह पूरी कोशिश कर रही हैं कि इस फिल्म को वह जरूर करें। बताया जा रहा है कि ऋतिक और दीपिका के अलावा अहम भूमिका में ऋषि कपूर भी नजर आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *