Wednesday , October 21 2026 10:24 PM
Home / Uncategorized / चीन में मानवाधिकार मामलों के वकील को पांच साल बाद जेल से रिहा किया गया

चीन में मानवाधिकार मामलों के वकील को पांच साल बाद जेल से रिहा किया गया


चीन में मानवाधिकारों के एक अग्रणी वकील को करीब पांच साल तक जेल में रखने के बाद रिहा कर दिया गया है। उनकी पत्नी ने रविवार को यह जानकारी दी।
चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने सत्ता पर अपनी पकड़ मजबूत करते हुए देश में 200 से अधिक वकीलों और सरकार के आलोचकों पर कार्रवाई की थी और इसके तहत ही 2015 में पहली बार वांग क्वानझांग (44) को हिरासत में लिया गया था।
उनकी पत्नी ली वेनजू के अनुसार, वांग चीन की राजधानी में अपने घर नहीं लौटेंगे और उसके बजाय उन्हें रविवार को पूर्वी शानडोंग प्रांत में उनके एक आवास पर 14 दिन के पृथक वास के लिए ले जाया गया। कोरोना वायरस के खिलाफ एहतियात के तौर पर ऐसा किया गया।
ली ने बताया कि उन्हें जेल से रिहा होने के बाद वांग के घर में नजरबंद रहने की आशंका है।
उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि अधिकारी हमसे झूठ बोल रहे हैं।’’