Thursday , November 5 2026 3:03 AM
Home / News / ईरान पर बड़े हमले की तैयारी में ट्रंप, अमेरिकी सेना को तैयार रहने का आदेश, नेतन्याहू से की फोन पर बात

ईरान पर बड़े हमले की तैयारी में ट्रंप, अमेरिकी सेना को तैयार रहने का आदेश, नेतन्याहू से की फोन पर बात


अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी राष्ट्रीय सुरक्षा टीम ने ईरान में बड़े पैमाने पर सैन्य अभियान फिर से शुरू करने पर चर्चा की है। हालांकि, ट्रंप ने कोई अंतिम फैसला नहीं लिया है, लेकिन पेंटागन को संभावित नए हमलों की तैयारी करने का निर्देश दिया गया है। Axios की रिपोर्ट के अनुसार, पेंटागन ने कुछ दिन पहले अमेरिकी सेंट्रल कमांड को बड़े पैमाने पर मिलिट्री कार्रवाई फिर से शुरू करने की तैयारी पूरी करने का निर्देश दिया था। इसमें हमले शुरू करने के लिए कोई निश्चित तारीख तय नहीं की गई थी।
ईरान के परमाणु ठिकानों पर हो सकता है हमला – अमेरिकी और इजरायली अधिकारियों ने Axios को बताया कि अगर सैन्य कार्रवाई फिर से शुरू होती है, तो इसमें ईरान के ऊर्जा, बुनियादी ढांचे और परमाणु ठिकानों पर बड़े पैमाने पर हमले होने की उम्मीद है। वॉइट हाउस के एक अधिकारी के कहा कि ट्रंप के पास किसी भी समय सभी विकल्प मौजूद हैं।
अधिकारी ने कहा, “अमेरिका बहुत मजबूत स्थिति में हैं, क्योंकि होर्मुज जलडमरूमध्य पर उसका नियंत्रण है और ईरान की अर्थव्यवस्था ढह रही है। ईरान बुरी तरह प्रभावित हुआ है और हालात दो में से किसी एक रास्ते पर जाएंगे- आसान रास्ता या मुश्किल रास्ता।”
ट्रंप ने नेतन्याहू से की फोन पर बात – इस बीच बुधवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर बात की। यह कुछ ही दिनों में दोनों नेताओं की दूसरी बातचीत थी। इसके पहले कई हफ्तों तक दोनों के बीच कोई बात नहीं हुई थी। इसके पहले ‘द अटलांटिक’ ने अपनी रिपोर्ट में बताया था कि ट्रंप अमेरिका में नवम्बर में होने वाले मध्यावधि चुनावों से पहले हमले पर विचार कर रहे हैं।