Saturday , April 20 2024 3:55 PM
Home / Entertainment / Bollywood / मैं जानता हूं, लोग अबराम को आर्यन का बेटा कहते हैं: शाहरुख

मैं जानता हूं, लोग अबराम को आर्यन का बेटा कहते हैं: शाहरुख


मुंबईः बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने बीते महीने दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित मंच ‘टेड’ पर खुलकर अपनी बातें रखीं थीं। टेड ने इसका वीडियो अपने आॅफिशल यू ट्यूब अकाउंट पर जारी किया है। उन्होंने आने वाली पीढ़ी से कहा कि एक दूसरे को ट्रोल करने से बेहतर है कि हम लोगों के अंतरों को एक्सेप्ट करना सीखें।

अपनी टॉक में शाहरुख़ ने कहा कि इंसानियत उनकी ही तरह एक बूढ़े होते कलाकार जैसी है। जो अपने आस-पास की नई दुनिया में लड़खड़ा रही है। समझने की कोशिश कर रही है कि उसने अब तक जो किया वो सही किया या नहीं, और कोशिश कर रही है, इस उम्र में भी चमकते रहने की।

शाहरुख़ ने कहा कि सोशल मीडिया और इंटरनेट के इस दौर में हम वो इंसान बने नहीं रह सकते जो हम हैं। ट्रोल करने वालों की तादाद बढ़ गई है. जब उन्होंने और उनकी पत्नी गौरी ने तीसरा बच्चा अबराम प्लान किया, लोगों ने कहा कि वो उनके बड़े बेटे आर्यन का बेटा है। इस बात ने उनके परिवार को काफ़ी विचलित कर दिया था। इस दोहे से उन्होंने आने वाली पीढ़ी को प्यार करने का सबक दिया। शाहरुख़ ने कहा कि हम टेक्नोलॉजी में कितने भी आगे बढ़ जाएं, अगर हम एक-दुसरे से प्यार नहीं कर सकते तो इंसानियत ज़्यादा दिन नहीं टिकेगी।

शाहरुख़ खुद का मज़ाक भी इस तरीके से उड़ा लेते हैं कि सामने वाला हंसने पर मजबूर हो जाता है। उन्होंने कहा कि वो 51 साल के भारतीय कलाकार हैं जिसने आज तक बोटॉक्स नहीं लगवाया। स्टेज पर आने से पहले उन्होंने खुद को आईने में देखा तो सोचा, वो अपने मोम के पुतले जैसे लगने लगे हैं। फिर भी, इस ‘बदसूरत’ चेहरे के साथ भी भारत में उनको सबसे बेहतरीन ‘लवर’ माना जाता है। शाहरुख ने इवेंट में दुनिया के बदलते अंदाज में बड़े चुटीले अंदाज में टिप्पणी की। उन्होंने बताया कि कैसे इंटरनेट ने लोगों की जिंदगी बदल दी है।