
अभिनेता नील पैट्रिक हैरिस का कहना है कि उन्हें गेम्स खेलना काफी पसंद है। बचपन में वह किसी स्टोर के गेमिंग सेक्शन में अपना पूरा-पूरा दिन बिता दिया करते थे। हाल ही में सभी उम्र के लोगों के लिए एक नए गेम को लॉन्च करने वाले हैरिस ने कहा, “मुझे गेम खेलना पसंद है। मैं किसी स्टोर में जाकर गेम सेक्शन में अपना पूरा दिन बिता दिया करता था। सारे गेम्स काफी अच्छे होते थे, लेकिन अधिकतर बस छोटे बच्चों के लिए ही होते थे।”
वह आगे कहते हैं, “इसके बाद मैंने एक पार्टी गेम के बारे में सोचा, जो कि केवल एक ही इंसान के लिए होगा और जिसे अकेले ही खेला जा सकेगा। यह गेम मेरे लिए खास है क्योंकि इसे खेलते वक्त आपको महसूस होगा कि गेम धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है।”
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website