Monday , April 27 2026 12:40 AM
Home / Uncategorized / शाहरुख को नमन करता हूं : अली फजल

शाहरुख को नमन करता हूं : अली फजल


अभिनेता अली फजल ने आनंद एल. राय द्वारा निर्देशित फिल्म ‘जीरो’ में ‘मुश्किल किरदार’ निभाने के लिए अभिनेता शाहरुख खान की प्रशंसा की।

फिल्म में शाहरुख बौने बऊआ सिंह की भूमिका में हैं। इसमें कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

अली ने पोस्ट किया, ‘‘बऊआ सिंह, मैंने आज जो कुछ भी देखा, उसे शब्दों में नहीं लिख सकता! मैं किंग खान शाहरुख खान को नमन करता हूं। इस बात से सहमत हूं कि आपकी और आनंद एल. राय सर की यात्रा मुश्किल रही होगी।’’

फिल्म ‘जीरो’ को बॉक्स ऑफिस पर कुछ आलोचकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है, जिसमें कुछ ने कहानी को कमजोर बताया और कुछ ने फिल्म को शाहरुख खान की सर्वश्रेष्ठ फिल्म बताया।