Saturday , April 20 2024 2:40 AM
Home / Lifestyle / चेहरे की जिद्दी झाइयों से पाना है छुटकारा तो रात में सोने से पहले जरूर लगाएं ये Oil

चेहरे की जिद्दी झाइयों से पाना है छुटकारा तो रात में सोने से पहले जरूर लगाएं ये Oil

धूप से स्किन डैमेज, एजिंग साइन्स, जेनेटिक्स प्रॉब्लम्स, हार्मोन और स्किन को नुकसान पहुंचाने वाले ब्यूटी प्रोडक्ट्स के कारण चेहरे पर झाइयां होने लगती हैं। खासकर महिलाओं की त्वचा पर यह समस्या आम होती है। स्किन पर मेलानिन नामक पोषक तत्व जमा होने के कारण भी यह समस्या हो सकती है। इस समस्या से राहत पाने के लिए महिलाएं कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स भी इस्तेमाल करती हैं। लेकिन आप सिर्फ इस एक तेल के जरिए त्वचा के समस्या से राहत सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में…
बादाम के तेल से दूर होगी झाइयां – झाइयों से राहत पाने के लिए आप बादाम के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। बादाम के तेल में विटामिन-ई के कैप्सूल लगा सकते हैं। शोध के अनुसार, विटामिन-ई पिग्मेंटेशन को कम करने में मदद करता है। एक कटोरी में बादाम का तेल डालें। इसमें विटामिन-ई का कैप्सूल डालें। दोनों चीजों को अच्छे से मिलाएं और चेहरे पर लगाएं। हफ्ते में 2-3 बार आप इस नुस्खे का इस्तेमाल करके झाइयों की समस्या से राहत पा सकते हैं।
इसके अलावा ये नुस्खे भी करेंगे काम आसान – आप झाइयां हटाने के लिए बादाम के तेल के अलावा भी कुछ नुस्खे इस्तेमाल कर सकते हैं। खीरे का रस आप चेहरे पर लगा सकते हैं। खीरे के रस को स्किन पर लगाएं। 5-10 मिनट के बाद चेहरा सादे पानी से धो लें।
आलू लगाएं – आलू का रस भी आप स्किन पर लगा सकते हैं। इसके लिए आलू को अच्छे से घिस लें। इसके बाद निचौड़ें और कॉटन पर लगाकर झाइयों पर लगाएं। 10-15 मिनट के लिए आप झाइयों पर इसे लगाएं। तय समय के बाद चेहरा सादे पानी से धो लें।
पपीता – आप पपीते का इस्तेमाल करके झाइयों से राहत पा सकते हैं। पपीते का गूदा ले और त्वचा पर लगाएं। इसके बाद हल्के हाथ से चेहरे की मसाज करें। 10-15 मिनट के बाद स्किन को सादे पानी से धो लें।
पानी पिएं – इसके अलावा आप ज्यादा से ज्यादा पानी का सेवन करें। इससे आपकी स्किन एक्सफोलिएट होगी और त्वचा को अच्छी मात्रा में हाइड्रेशन मिलेगी। झाइयों और दाग-धब्बे की समस्या से भी आप राहत पा सकते हैं।