Saturday , August 1 2026 9:02 AM
Home / Entertainment / Bollywood / भारत के सबसे बड़े जासूस बनेंगे इमरान हाशमी, इस फिल्म में आएंगे नजर

भारत के सबसे बड़े जासूस बनेंगे इमरान हाशमी, इस फिल्म में आएंगे नजर


बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी जल्द ही फिल्म ‘फादर्स डे’ में नजर आने वाले हैं। ये फिल्म शांतनु बागची की है। ‘फादर्स डे’ सूर्यकांत भांडे पाटिल के जीवन पर बन रही है। इसकी जानकारी इमरान ने ट्विटर अकाउंट पर दी है। इमरान लिखते है-‘यह घोषणा करते हुए उत्साहित हूं कि मैं फादर्स डे का हिस्सा हूं, जो भारत के जासूस सूर्यकांत भंडे पाटिल की जिंदगी पर आधारित होगी। सूर्यकांत ने 120 बच्चों के किडनैपिंग केस को मुफ्त में सुलझाया था।’
यह गुजराती लेखक प्रफुल शाह की किताब ‘दृश्यम अदृश्यम’ पर आधारित है। यह एक पिता और पुत्र की इमोशनल कहानी है। इस फिल्म में इमरान के साथ ऋषि कपूर और श्रेया घनवंतरी होंगी। एक्टिंग के अवाला इमरान इस फिल्म का प्रोडक्शन भी कर रहे हैं जिनमें उनका साथ प्रिया गुप्ता और कल्पना उडयार देंगी।
बता दें कि पुणे के सूर्यकांत भांडे पाटिल एक सिविल इंजिनियर हैं। जो मुंबई पुलिस के साथ मिलकर खोए हुए बच्चों को ढूंढने में मदद करते हैं। इस समय सूर्यकांत की उम्र 55 साल है और इमरान उस समय का उनका किरदार निभाएंगे जब वह 35 वर्ष के थे।