Thursday , August 20 2026 4:03 AM
Home / News / अमेरिका पहुंचते ही पाक PM इमरान की ‘ बड़ी बेइज्जती’, देखें वीडियो

अमेरिका पहुंचते ही पाक PM इमरान की ‘ बड़ी बेइज्जती’, देखें वीडियो


पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को आधिकारिक यात्रा पर अमेरिका पहुंचते ही बड़ी जलालत का सामना करना पड़ा। इस दौरान जहां एयरपोर्ट पर उनकी अगवानी के लिए अमेरिकी प्रशासन का कोई बड़ा अधिकारी नहीं पहुंचा वहीं इमरान खान को मेट्रो में बैठकर होटल जाना पड़ा। खुद पाक के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ही अमेरिका में रहने वाले कुछ पाकिस्तानी लोगों के साथ उनके स्वागत एयरपोर्ट पहुंचे ।
क्रिकेटर से राजनेता बने 66 वर्षीय इमरान खान देश के मुखिया होने के बावजूद किसी चार्टर्ड विमान से न जाकर कतर एयरवेज की फ्लाइट से अमेरिका पहुंचे। जिसका प्रमुख कारण पाक का आर्थिक संकट बताया जा रहा है। अमेरिका में इमरान खान के मेट्रो में सफर की ये फोटो तेजी से वायरल हो रही है। सोशल मीडिया पर लोग इसे इमरान की बड़ी बेइज्जती बता रहे हैं।