
बुलेटिन ऑफ द एटॉमिक साइंटिस्ट्स ने भारत के परमाणु हथियारों पर नई रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत के परमाणु हथियारों के भंडार में भारी इजाफा हुआ है। इसमें भारत के पास 190 परमाणु हथियार होने का दावा किया गया है। इसमें कहा गया है कि भारत अपने परमाणु शस्त्रागार का आधुनिकीकरण जारी रखे हुए है। हाल के वर्षों में कई नए हथियारों को शामिल किया गया है और दूसरे कई हथियार जो जल-थल-नभ से परमाणु हमला कर सकते हैं, वो विकास के अलग-अलग चरण में हैं।
भारत के पास कितने परमाणु हथियार? – इस रिपोर्ट में कहा गया है, “हमारा अनुमान है कि भारत ने 140 से 225 परमाणु युद्धक हथियारों के लिए पर्याप्त सैन्य प्लूटोनियम का उत्पादन कर लिया होगा और संभवतः 190 तक परमाणु युद्धक हथियार तैयार कर लिए होंगे। डेवलपमेंट के स्टेज और अधिक हथियारों के साथ, भारत के युद्धक हथियारों का भंडार और भी बढ़ने की संभावना है।” इसमें यह भी कहा गया, “हमारा अनुमान है कि भारत वर्तमान में नौ अलग-अलग परमाणु हमला करने में सक्षम सिस्टमों का संचालन कर रहा है, जिनमें दो विमान, छह लैंड-बेस्ड बैलिस्टिक मिसाइलें और एक सी-बेस्ड बैलिस्टिक मिसाइल है।”
भारत कितने परमाणु वारहेड लॉन्च कर सकता है? – उन्होंने आगे कहा, “कम से कम दो और परमाणु हमला करने में सक्षम सिस्टम विकास के चरण में हैं और निर्माण कार्य पूरा होने के करीब हैं, जिन्हें एक या दो वर्षों के भीतर सशस्त्र बलों को सौंप दिया जाएगा। हमारा अनुमान है कि ऑपरेशन फोर्सेज 160 से अधिक परमाणु वारहेड लॉन्च कर सकते हैं, और विकसित हो रहीं मिसाइलों के लिए अतिरिक्त वारहेड का उत्पादन किया जा चुका है, जिससे कुल वारहेड की संख्या 190 तक हो जाती है।”
BAS को भारत के परमाणु हथियारों का डेटा कैसे मिला? – भारत सरकार अपने परमाणु हथियारों के भंडार के आकार के बारे में आंकड़े प्रकाशित नहीं करती है। इसलिए, न्यूक्लियर नोटबुक में किए गए विश्लेषण और अनुमान ओपन सोर्सेज के संयोजन के विश्लेषण से प्राप्त किए गए हैं। इनमें सरकारी स्रोत से प्राप्त डेटा (जैसे सरकारी बयान, गोपनीय दस्तावेज, बजटीय जानकारी, सैन्य परेड और संधि प्रकटीकरण डेटा); गैर-सरकारी स्रोत से प्राप्त डेटा (जैसे मीडिया रिपोर्ट, थिंक टैंक विश्लेषण और उद्योग प्रकाशन) और कॉमर्शियल सैटेलाइट इमेजरी शामिल हैं।
Home / News / भारत के पास 190 परमाणु हथियार, न्यूक्लियर वेपन पर बुलेटिन ऑफ द एटॉमिक साइंटिस्ट्स की नई रिपोर्ट
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website