
भारत ने हाल ही में न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) के विस्तार और अपने लिए स्थायी सीट की मांग उठाई है। भारत ने काफी समय से ये मुद्दा वैश्विक मंचों पर जोरदार तरीके से उठाया है। हालांकि एक्सपर्ट अब इसको लेकर सवाल उठा रहे हैं कि क्या ये संस्था वाकई इतनी महत्वपूर्ण रह गई है कि इसके लिए बहुत जोर लगाया जाए। विशेषज्ञों को लगता है कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद अहमियत खो रही है। यह दुनिया की बड़ी ताकतों की आपसी प्रतिद्वंद्विता की बंधक बन गई है। अमेरिका, रूस और चीन ने अपने रणनीतिक हितों के खिलाफ वाले किसी भी कदम को रोकने के लिए अपने वीटो अधिकार का इस्तेमाल किया है। इस गतिरोध ने UNSC को तकरीबन बेकार कर दिया है।
द फेडरल की रिपोर्ट मुताबिक, हर साल सितंबर में दुनियाभर के नेता न्यूयॉर्क में UN महासभा के मुख्यालय में अपनी सालाना यात्रा पर आते हैं तो इसमें सुधार और पांच-सदस्यीय सुरक्षा परिषद के विस्तार की बात जरूर होती है। सुधार जरूरी होने के आश्वासनों के बावजूद 1992 में बुतरस बुतरस-घाली की ओर से ज्यादा निष्पक्ष प्रतिनिधित्व और सुरक्षा परिषद की सदस्यता बढ़ाने के लिए बुलाई गई विशेष बैठक के बाद से बहुत कम बदलाव हुआ है।
Home / News / India / UNSC में स्थायी सीट के लिए परेशान ना हो भारत, एक्सपर्ट ने समझाया संस्था ने कैसे खोई अहमियत, जानें
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website