Friday , May 15 2026 10:25 PM
Home / Uncategorized / ओमान के तट के पास हमले में डूबा भारतीय जहाज, जानें कैसे बना निशाना, एक सप्ताह के भीतर दूसरी घटना

ओमान के तट के पास हमले में डूबा भारतीय जहाज, जानें कैसे बना निशाना, एक सप्ताह के भीतर दूसरी घटना


ओमान के तट के पास भारत के झंडे वाला एक मालवाहक जहाज के हमले के बाद डूबने की घटना ने तनाव बढ़ा दिया है। भारत के विदेश मंत्रालय ने जहाज पर हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे अस्वीकार्य बताया है। भारत के बंदरगाह, नौवहन और जलमार्ग मंत्रालय ने बताया कि जहाज पर बुधवार सुबह हमला किया गया, जब यह ओमान के तट के पास से गुजर रहा था। यह एक लकड़ी का जहाज था, जिसमें हमले के बाद आग लग गई थी। इसके चलते माना जा रहा है कि जहाज पर ड्रोन या मिसाइल से हमला हुआ होगा।
भारत के शिपिंग मंत्रालय ने इस बारे में जानकारी देने हुए बताया कि लकड़ी से बना और मोटर से चलने वाले इस जहाज का नाम हाजी अली था। यह जहाज सोमालिया से संयुक्त अरब अमीरात के शारजाह जा रहा था। जहाज पर 13 मई की सुबह हमला किया गया, जब यह ओमान के समुद्री क्षेत्र में था।
होर्मुज स्ट्रेट के पास हुआ हमला – यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस सेंटर ने बताया कि इस जहाज में पशुओं को ले जाया जा रहा था। जहाज ओमान के लिमाह के पास एक धमाके का शिकार हुआ और बाद में डूब गया। यह जगह होर्मुज जलडमरूमध्य के पास दक्षिण में स्थित है। सेंटर ने आगे बताया कि जहाज पर सवार सभी चालक दल के सदस्यों को ओमान के अधिकारियों ने बचा लिया।
भारतीय बंदरगाह, नौवहन और जलमार्ग मंत्रालय ने भी सभी 14 चालक दल के सुरक्षित होने की पुष्टि की है। मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव मुकेश मंगल ने बताया कि सभी को ओमान के डिब्बा पोर्ट पहुंचाया गया है।