
ईरान में चल रहे संघर्ष के बीच कतर के दोहा स्थित भारतीय दूतावास ने नई एडवाइजरी जारी कर दी है। भारतीयू दूतावास ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि कतर के हवाई क्षेत्र के बंद होने के कारण हमाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से कई उड़ानें अस्थायी रूप से निलंबित रहेंगी। कतर एयरवेज और अन्य एयरलाइंस की उड़ानें भी निलंबित रहेंगी।
ईरान- इजरायल और अमेरिका के युद्ध के बीच कतर के दोहा स्थित भारतीय दूतावास ने नई एडवाइजरी जारी कर दी है। भारतीय दूतावास ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि कतर के हवाई क्षेत्र के बंद होने के कारण हमाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ानें अस्थायी रूप से निलंबित रहेंगी। कतर एयरवेज और अन्य एयरलाइंस की उड़ानें भी निलंबित रहेंगी।
यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी यात्रा को पुनर्निर्धारित करने के लिए संबंधित एयरलाइंस से संपर्क में रहें। भारतीय दूतावास कतर में भारतीय नागरिकों की सुरक्षा और कुशलक्षेम सुनिश्चित करने के लिए कतर के अधिकारियों और समुदाय के नेताओं के साथ मिलकर काम कर रहा है।
ईरान-इजरायल युद्ध से जुड़े अपडेट – इजरायल की तरफ से ईरान के बुकान शहर पर भारी बमबारी की जा रही है। कई सरकारी बिल्डिंग को धाराशायी किया जा रहा।
ईरान पर हमले रोकने वाला बिल अमेरिकी सीनेट में खारिज कर दिया गया। कई सांसदों ने ट्रंप का दिया साथ।
संयुक्त राष्ट्र ने बुधवार को कहा कि 28 फरवरी और 1 मार्च को ईरान पर हमलों के पहले दो दिनों में अनुमानित 100,000 लोग तेहरान से भाग गए।
इजरायली सेना ने कहा कि उसका होम फ्रंट कमांड गुरुवार दोपहर से युद्ध से संबंधित कुछ प्रतिबंधों में ढील देगा, जिससे सीमित गतिविधियों की अनुमति मिलेगी और 50 लोगों तक के सार्वजनिक समारोहों की अनुमति होगी।
कतर ने अपना LNG का उत्पादन रोका – पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच कतर ने अपने ऊर्जा संयंत्रों पर हुए हमलों के बाद तरलीकृत प्राकृतिक गैस (LNG) का उत्पादन रोक दिया है। इससे भारत को होने वाली आपूर्ति प्रभावित हुई है और प्रमुख घरेलू क्षेत्रों के लिए ईंधन की उपलब्धता का संकट खड़ा हो गया है।
भारत अपनी गैस आवश्यकताओं के एक बड़े हिस्से के लिए कतर के साथ दीर्घकालिक एलएनजी अनुबंधों पर निर्भर है। कतर से खेप का आवागमन अस्थायी रूप से रुकने के कारण औद्योगिक उपभोक्ताओं और शहरी गैस वितरण (सीजीडी) कंपनियों की आपूर्ति में 40 प्रतिशत तक की कटौती देखी गई है
Home / Uncategorized / ईरान-इजरायल युद्ध: कतर से भारत के लिए कई फ्लाइट कैंसिल, भारतीय दूतावास ने जारी की नई एडवाइजरी
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website