Sunday , June 21 2026 6:11 AM
Home / Uncategorized / ईरानी गायिका को बिना हिजाब परफॉर्मेंस के लिए लगाए जाएंगे 74 कोड़े, फैसले का दुनिया भर में विरोध

ईरानी गायिका को बिना हिजाब परफॉर्मेंस के लिए लगाए जाएंगे 74 कोड़े, फैसले का दुनिया भर में विरोध


ईरान में एक गायिका को बिना हिजाब के परफॉर्मेंस देने के लिए 74 कोड़े मारने की सजा सुनाई गई है। 29 साल की परस्तू अहमदी को एक लाइव स्ट्रीम परफॉर्मेंस के लिए यह सजा दी गई है। इसे लाखों लोगों ने ऑनलाइन देखा था। ईरान की एक अदालत ने कॉन्सर्ट से जुड़े प्रोडक्शन टीम के आठ सदस्यों को भी दोषी ठहराया है। इसमें म्यूजिशियन भी शामिल हैं। दुनिया भर के मानवाधिकार समहों और कलाकारों ने इसकी निंदा की है।
अश्लील कंटेंट बनाने का ठहराया दोषी – ईरानी अदालत ने परस्तू अहमदी को ऑनलाइन अश्लील और अनैतिक कंटेंट बनाने और प्रकाशित करने के जरिए सार्वजनिक शालीनता का अपमान करने का दोषी ठहराया है। अदालत ने अहमदी को 74 कोड़ने मारने की सजा सुनाई। इसके अलावा उनके दो साल तक ईरान छोड़ने पर रोक के साथ दो साल तक परफॉर्मेंस देने पर भी रोक लगाई गई है।
दिसम्बर 2024 में दी परफॉर्मेंस – मामला दिसम्बर 2024 की एक परफॉर्मेंस से जुड़ा है, जिसमें अहमदी ने बिना हिजाब पहने देशभक्ति गीत अज खूने जवानाने वतन गाया था। कॉन्सर्ट को उनके यूट्यूब चैनल पर लाइव स्ट्रीम किया गया था और यह वायरल हो गया था। परफॉर्मेंस के वायरल होने के बाद अहमदी और कई संगीताकरों को हिरासत में लिगा गया था। बात में उन्हें रिहा कर दिया गया।
फैसले की दुनिया भर में आलोचना – ईरानी गायिका को सजा देने के फैसले की पूरी दुनिया में आलोचना हो रही है। अमेरिका स्थित सेंटर फॉर ह्यूमन राइट्स इन ईरान में एडवोकेसी डायरेक्टर बहार गंदेहारी ने कहा, सिर्फ गाने और बिना हिजाब के सामने आने के लिए अहमदी को 74 कोड़े मारने की सजा इस बात की याद दिलाई है कि ईरान में मानवाधिकार की स्थिति में कोई बदलाव नहीं आया है।
ह्यूमन राइट्स एडवोकेट मोइन खजेली ने भी फैसले पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा, ईरानी आपराधिक कानून के तहत महिलाओं का गाना, संगीत फॉर्मेंस देना और संगीत रचना या उन्हें फैलाना अपराध नहीं माना जाता है। इसलिए ऐसी गतिविधियों को अश्लील कंटेंट का निर्माण, वितरण या प्रकाशन नहीं है।