Thursday , August 13 2026 9:04 PM
Home / Uncategorized / ईरानी हमले में भारतीय क्रू मेंबर की मौत के बाद आया IRGC का जवाब, कहा- UAE के टैंकर ने नजरअंदाज की चेतावनी

ईरानी हमले में भारतीय क्रू मेंबर की मौत के बाद आया IRGC का जवाब, कहा- UAE के टैंकर ने नजरअंदाज की चेतावनी


होर्मुज जलडमरूमध्य में जहजों पर हमले में एक भारतीय क्रू मेंबर की मौत के बाद ईरान ने प्रतिक्रिया दी है। ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड (IRGC) कहा है कि इन जहाजों ने बार-बार दी गई चेतावनियों को नजरअंदाज किया था। इसने यह भी कहा कि जहाजों ने अपने नेविगेशन सिस्टम बंद कर दिए और ईरानी सेना के निर्देशों के बावजूद उस रास्ते से आगे बढ़ने की कोशिश की।
IRGC की प्रतिक्रिया तब आई है, जब होर्मुज स्ट्रेट में संयुक्त अरब अमीरात के 2 तेल टैंकरों पर हमले में एक भारतीय क्रू मेंबर की मौत हो गई थी। इन हमलों में 8 अन्य लोग घायल हुए थे, जिनमें 6 भारतीय और 2 यूक्रेनी नागरिक थे। UAE के रक्षा मंत्रालय ने इन हमलों की जानकारी दी थी और इसे अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन बताया था।