
हॉलीवुड एक्ट्रेस इरीना शायक अपने लुक को लेकर चर्चा में रहती हैं। एक्ट्रेस जब भी न्यू लुक कैरी कर न्यू यॉर्क की सड़कों पर निकलती हैं, सोशल मीडिया पर उनके लुक के ही चर्चे रहते हैं। हाल ही में एक बार फिर कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है। इरीना शयाक को बीते बुधवार बेटी ली के साथ न्यू यॉर्क की सड़कों पर स्पॉट किया गया, जिसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।
वायरल तस्वीरों में इरीना शयाक चैक शर्ट और डेनिम शॉर्ट में बोल्ड दिखाई दे रही हैं। स्टाइलिश बन और चेहरे पर गॉग्लस उनके लुक को और भी अट्रैक्टिव बना रहे हैं।
वहीं उनकी 3 साल की बेटी ली लैपर्ड प्रिंटेड फ्रॉक और हाई पोनी में बेहद क्यूट लग रही है। लुक को कैरी करते हुए मां-बेटी कैमरे के सामने जबरदस्त पोज दे रही हैं। एक्ट्रेस की इन तस्वीरों को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।
काम की बात करें तो इरीना Hercules और Inside Amy Schumer जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। इसके साथ ही एक्ट्रेस कई वीडियो गेम्ज में भी काम कर चुकी हैं।
Home / Entertainment / क्यूट बेटी संग न्यू यॉर्क की सड़कों पर निकलीं इरीना शायक, डेनिम शॉर्ट में फ्लॉन्ट की हॉट लेग्स
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website