Monday , October 12 2026 11:14 PM
Home / Entertainment / बेटी LEA संग इरीना शायक की आउटिंग, फ्राॅर्मल सूट में नजर आया बाॅसी लुक

बेटी LEA संग इरीना शायक की आउटिंग, फ्राॅर्मल सूट में नजर आया बाॅसी लुक


एक्ट्रेस इरीना शायक किसी न किसी वजह को लेकर चर्चा में रहती हैं। उनकी बोल्ड तस्वीरें अक्सर सोशल मीजिया पर तहलका मचाती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस की कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं,जिनमें उनका स्टनिंग लुक देखने को मिल रहा है।
दरअसल, हाल ही में एक्ट्रेस को बेटी Lea के साथ न्यूयाॅर्क की सड़कों पर स्पाॅट किया गया। इस दौरान एक्ट्रेस पिंक फ्राॅर्मल सूट में नजर आईं। उनका ये बाॅसी अंदाज फैंस को काफी भा रहा है।
वहीं अपनी बेटी व्हाइट प्रिंटिड फ्राॅक में क्यूट दिखीं। मां-बेटी की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।
काम की बात करें तो इरीना ने साल 2014 में फिल्म Hercules से एक्टिंग की दुनिया में डेब्यू किया था। इसके बाद साल 2016 में एक्ट्रेस Inside Amy Schume नजर आईं। इसके अलावा हसीना कई वीडियो गेम्स में भी काम कर चुकी हैं।