
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिए हैं कि वो तुर्की की एयरफोर्स को आधुनिक बनाने के लिए तैयार हैं। इजरायल को झटका देते हुए अमेरिका तुर्की को अपना एफ-35 स्टील्थ फाइटर जेट सौंप सकता है। ट्रंप ने उस वक्त चौंका दिया था जब उन्होंने कहा था तुर्की ईरान युद्ध में शामिल होने के लिए करीब था लेकिन उनके अनुरोध के बाद तुर्की इस युद्ध में शामिल नहीं हुआ।
ट्रंप ने इसके अलावा तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप एर्दोगन की जमकर तारीफ की और उसी दिन अमेरिकी कांग्रेस को ये भी बताया कि वाइट हाउस तुर्की को 700 मिलियन डॉलर से ज्यादा कीमत के दर्जनों जेट इंजन बेचना चाहता है। अमेरिकी विदेश विभाग ने इस बाबत अमेरिकी संसद को जानकारी दे दी है। स्टेट डिपार्टमेंट ने कांग्रेस को भेजे अपने नोटिफिकेशन में कहा ‘अमेरिकी सरकार राजनीतिक, सैन्य, आर्थिक, मानवाधिकार और हथियारों पर नियंत्रण से जुड़ी बातों को ध्यान में रखते हुए इन चीजों के निर्यात के लिए लाइसेंस देने को तैयार है।”
तुर्की वायुसेना को एडवांस बनाएंगे डोनाल्ड ट्रंप? – ट्रंप प्रशासन ने यह नोटिफिकेशन 24 जून की रात को अमेरिकी संसद को भेजा है। ट्रंप इस हफ्ते वाइट हाउस में नाटो के महासचिव मार्क रुटे के साथ एक बैठक कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रीय संकट के समय एर्दोगन के साथ हुई अपनी बातचीत का जिक्र किया। ये बहुत कुछ ऐसा ही है जैसे डोनाल्ड ट्रंप भारत के साथ सलूक कर रहे हैं। उन्होंने पाकिस्तानी एफ-16 लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करने की इजाजत दी है। एफ-16 के लिए अलग से डिफेंस पैकेज जारी किया है और उन्होंने बात बात पर पाकिस्तान और फील्ड मार्शल असीम मुनीर की तारीफ की है।
जाहिर तौर पर तुर्की की तारीफ इजरायल को पंसद नहीं आएगी जैसे पाकिस्तान और असीम मुनीर की तारीफ भारत को पसंद नहीं आती है। ट्रंप ने कहा ‘उन्हें (एर्दोगन) जैसा की आप जानते हैं इजरायल पसंद नहीं है और मैंने उनसे इस मामले से दूर रहने को कहा और वो दूर रहे।’ डोनाल्ड ट्रंप अगले महीने तुर्की की यात्रा पर भी जाने वाले हैं और इससे पहले उन्होंने एर्दोगन की शान में जमकर कसीदे पढ़े। उन्होंने कहा ‘एर्दोगन एक मजबूत नेता हैं। मैंने उनसे जो कुछ करने को कहा है उन्होंने किया है।’
Home / Uncategorized / ट्रंप इजरायल के साथ कर रहे भारत जैसा ‘सलूक’? तुर्की को F-35 बेचने को तैयार, पांचवीं पीढ़ी के विमान का देंगे इंजन
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website