Thursday , September 24 2026 12:19 PM
Home / News / इटली : द्राघी ने कहा कि सरकार बनाने के लिए आवश्यक समर्थन हासिल किया

इटली : द्राघी ने कहा कि सरकार बनाने के लिए आवश्यक समर्थन हासिल किया


यूरोपीय सेंट्रल बैंक के पूर्व प्रमुख मारियो द्राघी ने शुक्रवार को इटली के राष्ट्रपति सर्गियो मतारेला से कहा कि नई सरकार के गठन के लिए जरूरी राजनीतिक समर्थन उन्होंने हासिल कर लिया है। द्राघी (73) को ज्यादातर राजनीतिक दलों का समर्थन हासिल है। नयी सरकार शनिवार को शपथ लेगी जिसके बाद संसद में अगले हफ्ते दोनों सदनों में विश्वास मत हो सकता है।