
गायक जेम्स ब्लंट का कहना है कि कोविड-19 महामारी उनके लिए किसी ब्लेसिंग से कम नहीं रही क्योंकि इस दौरान उन्हें अपने लिए कुछ खाली वक्त मिल गया। कॉन्टैक्टम्यूजिक डॉट कॉम के मुताबिक, ब्लंट को म्यूजिक टूर पर जाना था, लेकिन महामारी के चलते वह कहीं जा नहीं सके।
उन्होंने कहा, “मुझे एक साल के लिए टूर पर जाना था, लेकिन मुझे घर भेज दिया गया। और शायद यह एक अच्छी चीज रही क्योंकि घर पर मैंने अपने परिवार संग खूब सारा वक्त बिताया।”
ब्लंट के परिवार में उनकी पत्नी सोफिया वेलेस्ले संग दो बेटे हैं।
वह आगे कहते हैं, “मैंने वादा किया था कि मैं किसी भी हालत में म्यूजिक से एक साल तक कोई छुट्टी नहीं लूंगा, लेकिन शायद मैं झूठ बोल रहा था। लेकिन घर पर परिवार संग वक्त बिताने का अनुभव भी काफी अच्छा रहा। इसलिए मेरे लिए तो यह किसी ब्लेसिंग से कम नहीं रहा।”
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website