
जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने कोरोना वायरस के कारण लागू आपातकाल सोमवार को तोक्यो और चार अन्य हिस्सों से समाप्त कर दिया। इसके साथ ही जापान में लागू राष्ट्रव्यापी पाबंदियां समाप्त हो गईं। सरकार द्वारा गठित एक पैनल के विशेषज्ञों ने तोक्यो, पड़ोसी प्रांतों कानगावा, चिबा और सैतामा तथा देश के उत्तरी भाग मे स्थित होकाईदो से आपातकाल हटाने को मंजूरी दे दी है।
गौरतलब है कि जापान के बाकी हिस्सों से आपातकाल इस महीने की शुरुआत मे ही हटा लिया गया था। जापान मे करीब 16,600 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं और संक्रमण से करीब 850 लोग की मौत हुई है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website