
टोक्योः जापान की एक प्रिंसेस (राजकुमारी) का आम नागरिक पर दिल आ गया और टोक्यो के मेईजी मंदिर में एक समारोह में वह उस शख्स के साथ विवाह बंधन में बंध गईं। प्रिंसेस अयाको (28) सम्राट के चचेरे भाई की बेटी को उसके इस फैसले पर शाही परिवार से अलग होने की सजा मिलेगी।
राजकुमारी ने प्रमुख शिपिंग कंपनी निपन युसेन में काम करने वाले केई मोरिया (32) से विवाह किया है। विवाह के बाद बाद वह शाही परिवार का हिस्सा नहीं रहेगी। राष्ट्रीय समाचार में जोड़े को सोमवार सुबह मंदिर में मेहमानों के बीच जाते दिखाया गया।
शाही परिवार में विवाह करने वाली महिलाएं तो राजशाही का हिस्सा बन जाती हैं लेकिन आम लोगों से विवाह करने वाली परिवार की सदस्य इससे बाहर हो जाती हैं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website