
पॉप सिंगर और एक्ट्रेस जेनिफर लोपेज अपनी फिट बाॅडी और लुक्स की वजह से चर्चा में रहती हैं। आए दिन जेनिफर को वर्कआउट सेशन के बाद स्पाॅट किया जाता है। हाल ही में जेनिफर की कुछ तस्वीरें सोशल साइट पर छाईं रहती हैं। सामने आईं इन तस्वीरों में जेनिफर मंगेतर एलेक्स रोड्रिग्ज के साथ दिख रही हैं। तस्वीर में जेनिफर व्हाइट क्राॅप टाॅप के साथ मैचिंग शाॅर्ट्स में दिख रही हैं। वहीं उनके मंगेतर कैजुअल लुक में दिख रहे हैं।
इस दौरान कपल कोरोना वायरस से बचने के लिए चेहरे पर मास्क लगाए दिख रहा है। इस दौरान जेनिफर साइकिल के साथ पोज देती दिखीं। इसके अलावा एक्ट्रेस की कुछ और तस्वीरें भी सामने आईं हैं।
इन तस्वीरों में एक्ट्रेस जिम में वर्कआउट के बाद टोन्ड बाॅडी फ्लाॅन्ट करती दिख रही हैं।तस्वीरों में माॅडल एकदम फ्रेश दिख रही हैं।
बता दें कि जेनिफर लुक्स के साथ-साथ अपनी लव-लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में हैं। कुछ समय पहले ही सिंगर ने अमेरिका के पूर्व दिग्गज बेसबॉल खिलाड़ी एलेक्स रोड्रिग्ज संग सगाई की। रोड्रिग्ज और जेनिफर लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे।
Home / Entertainment / मंगेतर संग आउटिंग पर निकली जेनिफर, जिम आउटफिट में 50 की हसीना ने दिखाई टोन्ड बाॅडी
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website