Sunday , September 13 2026 11:45 PM
Home / Entertainment / राष्ट्रपति जो बाइडेन के शपथ समारोह में बॉयफ्रेंड संग पहुंची जेनिफर लोपेज, व्हाइट हाउस की सीढ़ियो पर बैठ कोजी हुआ कपल

राष्ट्रपति जो बाइडेन के शपथ समारोह में बॉयफ्रेंड संग पहुंची जेनिफर लोपेज, व्हाइट हाउस की सीढ़ियो पर बैठ कोजी हुआ कपल


अमेरिकी में बीते बुधवार जो बाइडेन ने देश के 46वे राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ली। बाइडेन के उद्घाटन समारोह में हॉलीवुड स्टार जेनिफर लोपेज ने शानदार परफॉरमेंस दी। इस समारोह में एक्ट्रेस अपने बॉयफ्रेंड एलेक्स के साथ वहां पहुंची। जहां से दोनों की खूबसूरत तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर चर्चा बटोर रही हैं।
जेनिफर ने इस सेरेमनी में ‘ अगर तुम मेरा प्यार था ” और ‘ अमेरिका सुंदर का एक मैशअप गाया था ।
जेनिफर ने ये तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वो और एलेक्स साथ में इनॉग्रेशन सेरेमनी में नजर आ रही हैं। इसके साथ जेनिफर ने कैप्शन में लिखा हम।
वही उनके बॉयफ्रेंड ने भी कुछ तस्वीरें शेयर की और लिखा 2021 और हम। लेटेस्ट तस्वीरों में वो शपथ समारोह से पहले व्हाइट हाउस के सामने पोज़ देते नजर आ रहे हैं।
एक साथ कपल का बेहद रोमांटिक अंदाज देखने को मिल रहा है। व्हाइट हाउस की सीढ़ियों पर बैठ दोनों एक दूसरे को लिपलॉक करते नजर आ रहे हैं।
लुक की बात करें तो इस दौरान जेनिफर ऑल व्हाइट लुक में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। लोपेज ने अपने इस लुक को गोल्डन कलर की बेल्ट और लंबे व्हाइट ओवर-कोट के साथ स्टाइलिश बनाया हुआ है।
ओपन हेयर्स पर व्हाइट कैप, मैचिंग इयररिंग्स और कंगन के साथ एक्ट्रेस ने अपने लुक को कमप्लीट किया, जिसमें वो गॉर्जियस लग रही हैं।
बता दें, जेनिफर लोपेज इन दिनों रिटायर्ड बेसबॉल खिलाड़ी एलेक्स रोड्रिगेज संग रिलेशनशिप में हैं। दोनों की कैमिस्ट्री को खूब पसंद किया जाता है। दोनों ने सगाई भी कर ली है। खबरें हैं कि कपल इसी साल शादी के बंधन में बंध सकता है।