
इजरायल ने बुधवार को हमास के नए प्रमुख याह्या सिनवार को खत्म करने की कसम खाई है। बीते सप्ताह बुधवार को हमास नेता इस्माइल हानिया की तेहरान में हत्या के बाद समूह ने सिनवार को नया राजनीतिक प्रमुख चुना है। इजरायल पर बीते साल 7 अक्टूबर को हुए अभूतपूर्व हमले की योजना याह्या सिनवार ने ही बनाई थी। ये नियुक्ति ऐसे समय में हुई है, जब ईरान ने इस्माइल हानिया की हत्या का बदला लेने के लिए इजरायल के लिए खिलाफ जवाबी कार्रवाई करने की धमकी दी है। बुधवार को एक सैन्य अड्डे पर बोलते हुए इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि इजरायल अपनी रक्षा के लिए दृढ़ संकल्पित है।
नेतन्याहू ने कहा- हम तैयार – इजरायली प्रधानमंत्री ने नए भर्ती लोगों से कहा कि हम रक्षात्मक और आक्रामक दोनों तरह से तैयार हैं। सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल हर्जी हलेवी ने सिनवार को खोजने, उस पर हमला करने और हमास को दूसरा नेता खोजने के लिए मजबूर करने की कसम खाई है। इस बीच इजरायल की खुफिया एजेंसियां गाजा में अपने नेटवर्क के जरिए आतंकवादी समूह हमास के नए मुखिया याह्या सिनवार के बारे में जानकारी जुटा रही हैं।
समाचार एजेंसी आईएएनएस ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि रक्षा मंत्री याव गैलेंट ने सिनवार को खत्म करने के आदेश को फिर से दोहराया है। इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू और रक्षा मंत्री गैलंड ने मोसाद और शिन बेत के प्रमुख से मुलाकात की और सिनवार को जल्द से जल्द खत्म करने की जरूरत से अवगत कराया।
Home / News / याह्या सिनवार के लिए बस एक जगह… इजरायली सेना ने हमास के नए चीफ को कब्र में पहुंचाने की खाई कसम
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website