Thursday , February 12 2026 12:08 PM
Home / Entertainment / Bollywood / महानायक अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म बनाएंगे कबीर खान

महानायक अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म बनाएंगे कबीर खान

12
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को एक था टाइगर, बजरंगी भाईजान और ट्यूबलाइट जैसी फिल्मों से बॉलीवुड की हिट मशीन बनाने वाले डायरेक्टर कबीर खान अब अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म बनाने की तैयारी में हैं।

सूत्रों की मानें तो दोनों के बीच कई दौर की मीटिंग्स हो चुकी हैं। बॉलीवुड में गिने चुने हिट डायरेक्टर्स में कबीर ख़ान भी एक नाम हैं। ऐसे में हर कोई कबीर के साथ काम करना चाहता है। कबीर भी अपना वक्त ऐसे स्टार को देना चाहेंगे जो बॉलीवुड में टॉप पर हैं।

अमिताभ को भी एक बड़ी हिट की जरूरत है और वो ‘पा’ जैसी सफलता फिर से रिपीट करना चाहेंगे। अमिताभ के अकेले के करियर के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जा सकता है। वैसे पीकू, पिंक जैसी फिल्मों के लिए अमिताभ बच्चन को अवॉर्ड्स भी मिले हैं।

कबीर खान के साथ जुड़कर काम करना अमिताभ और उनके फैंस के लिए कोई बड़ी फिल्मी सौगात ला सकता है। हालांकि, सूत्रों ने फिल्म में बच्चन की भूमिका के बारे विस्तृत ब्यौरा देने से इंकार कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *