
न्यूयॉर्क: रैपर कान्ये वेस्ट ने यीजी सीजन-5 फैशन शो से संबंधित चीजों को राज रखने के लिए मॉडलों से उनके फोन ले लिए। वेस्ट ने न्यूयॉर्क फैशन वीक में अपने हालिया परिधान संग्रह को पेश किया।
वेबसाइट के मुताबिक, परिधान संग्रह के बारे में कोई भी जानकारी लीक नहीं हो, इसलिए वेस्ट ने रिहर्सल के दौरान भी मॉडलों के फोन इस्तेमाल करने पर पाबंदी लगा दी। फैशन शो में शामिल होने आईं काइली जेनर और अन्ना विन्टूअर को भी वेस्ट के आग्रह पर फोन का इस्तेमाल करने से रोक दिया गया।
इस फैशन शो में वेस्ट की पत्नी किम कर्दशियां, ट्यागा, हैले बाल्डविन और जो क्राविट्ज जैसी हस्तियां भी शामिल हुईं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website