
हॉलीवुड अभिनेता जैकी चेन हाल ही में अपनी फ़िल्म कुंग फू योगा को प्रमोट करने द कपिल शर्मा शो में मेहमान बने। शो की मौज-मस्ती के बीच एक चैरिटी भी की गई।खबरों की मानें तो कपिल भी इस बात से वाकिफ थे कि जैकी चैरिटी में बहुत विश्वास रखते हैं, इसलिए उन्होंने दर्शकों के मनोरंजन के साथ-साथ शो के माध्यम से एक चैरिटी करने का भी निर्णय लिया। इसलिए जब सोनू सूद जैकी के साथ अपनी फ़िल्म के प्रमोशन में शामिल हुए तो वहां जैकी के लिए एक ख़ास साइकिल तैयार करके रखी गयी थी।
जैकी ने सोनू के साथ इस साइकिल की सवारी की और इसके बाद वह साइकिल पूरे 10 लाख में बेची गयी। इस साइकिल की बोली से जो दस लाख रुए मिले, कपिल ने वो कैंसर पीड़ितों के लिए काम कर रही एनजीओ को देने का निर्णय लिया।
बता दें शेख फैज़ल नाम के व्यक्ति ने यह साइकिल 10 लाख में खरीद ली। यह फिल्म चीन में 28 जनवरी और भारत में 3 फरवरी को रिलीज होगी। फिल्म में दिशा पटानी, सोनू सूद और अमायरा दस्तूर भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। स्टेनली टोंग द्वारा निर्देशित एक्शन कॉमेडी फिल्म की शूटिंग भारत, दुबई और बीजिंग में हुई है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website