Tuesday , October 6 2026 3:14 AM
Home / Entertainment / कैटी पेरी कर रही थीं LIVE शो, परफॉर्मेंस के बीच हुआ हादसा, गिरने से बाल-बाल बचीं सिंगर

कैटी पेरी कर रही थीं LIVE शो, परफॉर्मेंस के बीच हुआ हादसा, गिरने से बाल-बाल बचीं सिंगर

कैटी पेरी का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इसे देखने के बाद लोगों ने कई सवाल पूछे हैं। उनका कहना है कि सेलिब्रिटीज अपने शो में इस तरह के प्रॉप क्यों इस्तेमाल करते हैं! हालांकि, कुछ लोग कैटी के सपोर्ट में भी हैं और उनके गिरने से बचने पर राहत की सांस ले रहे हैं।
पॉप स्टार कैटी पेरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो लाइव शो में एक प्रॉप के ऊपर बैठकर परफॉर्म करती दिख रही हैं। हवा में उड़ रहा तितली के आकार का ये प्रॉप अचानक नीचे लटक जाता है, जिससे सिंगर के साथ-साथ फैंस की भी सांस में सांस रुक जाती है। लेकिन गनीमत रही कि कोई हादसा नहीं हुआ।
ये वीडियो सैन फ्रांसिस्को का है, जिसमें अपने लाइफटाइम्स टूर परफॉर्मेंस के दौरान कैटी पेरी बाल-बाल बचीं। वो ‘रोअर’ गाने पर परफॉर्म कर रही थीं। वो एक बड़े से प्रॉप पर ऊपर हवा में उड़ रही थीं, तभी वो आगे की तरफ अचानक झुक जाता है। इससे वो अपनी सीट से फिसल जाती हैं। इस घटना के दौरान कैटी भी डर जाती हैं और उनके फैंस भी। लेकिन कैटी खुद को संभाल लेती हैं। कुछ सेकेंड बाद वो अपनी टीम की तरफ इशारा करती हैं कि वो ठीक हैं और फिर वो गाने लगती हैं। इस वीडियो पर खूब रिएक्शन आ रहे हैं।