
न्यूयार्क। मॉडल केंडल जेनर के पूर्व प्रेमी और रैपर एसेप रॉकी हाल ही में मॉडल टीना कुनाके के साथ नजर आए। इस दौरान दोनों काफी करीब लग रहे थे। ‘एसशोबिज डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के अनुसार, कुछ तस्वीरों में पिछले सप्ताह रॉकी और कुनाके को बांहों में बाहें डाले एक साथ सडक़ों पर घूमते हुए देखा गया।
रैपर इस दौरान सफेद रंग के स्वेटर के ऊपर एक जैकेट और कई रंगों का स्कार्फ व हरे रंग की पैंट और काले रंग के जूते पहने हुए थे। रॉकी का असली नाम रैकिम मेयर्स है और उन्होंने केंडल को 2015 से 2016 के बीच एक साल डेट किया था।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website