Saturday , April 25 2026 11:43 PM
Home / News / Kim Jong: उत्तर कोरिया के इन अजीबोगरीब कानून के बारे में जानकार आपके भी उड़ जाएंगे होश

Kim Jong: उत्तर कोरिया के इन अजीबोगरीब कानून के बारे में जानकार आपके भी उड़ जाएंगे होश


कभी अपने लगातार मिसाइल परीक्षणों के कारण चर्चा में रहने वाला उत्तर कोरिया इस वक्त सुप्रीम लीडर किम जोंग के खराब स्वास्थ्य की खबरों को लेकर सुर्खियां बटौर रहा है। हालांकि ये सच्ची खबर है या फिर कोरी अफवाह इस पर कोरियाई मीडिया और वहां के अधिकारियों ने भी कोई पुष्टि नहीं की है। उत्तर कोरिया एक तानाशाह देश है जहां पर दुनिया के बाकी देशों के अलावा अपना अलग ही और बेहद अजीबोगरीब नियम कानून चलते हैं जिसके बारे में जानकर आपके होश उड़ जाएंगे।
आजकल हर कोई अपने पास कार रखना पसंद करता है। कार न केवल जीवन की जरुरी चीज है बल्कि लाइफस्टाइल स्टेट्स मानी जाती है। वहीं यहां के आम लोगों को कार रखने की बिल्कूल भी इजाजत नहीं है। यहां पर कार सिर्फ सरकार के अधिकारी या सेना ही रख सकती है।
उत्तर कोरिया के बॉर्डर पर किजोंग डांग नाम के शहर का मॉडल बनाया गया है। यह शहर लोगों के रहने के लिए नहीं बल्कि दक्षिण कोरिया के लोगों को लुभाने के लिए है। इसे भुतहा शहर कहा कर बुलाया जाता है।
अगर आप इस देश में जाकर फोटोग्राफी करना चाहते है तो याद रखें कि यहां पर गरीब लोगों की फोटो क्लिक करना पूरी तरह से मना है। उत्तर कोरिया का मानना है कि इससे दुनिया के सामने उनके देश की छवि खराब होती है।
महिलाएं हो या पुरुष हर कोई अलग-अलग स्टाइल में हेयर कट करवाना काफी पसंद करते है लेकिन यहां पर आपको बाल काटने की भी पूरी आजादी नहीं है। जी हां, यहां के लोगों के लिए बालों के कुछ डिजाइन जारी किए गए है जिनमें से चुन कर ही वह अपने हेयर कट करवा सकते है।
जींस पहनने की जब भी बात आती है तो लोग अक्सर ही नीले रंग की जींस ही चुनते है लेकिन यहां के लोगों को इस रंग की जींस पहनने की पूरी तरह से मनाही है। वहीं पर्यटको को इसमें छूट है लेकिन जब वह किम II सुंग और किम जोंग द्वितीय के मेमोरियल हॉल तो वहां उन्हें अपनी जींस बदलनी पड़ती है।
उत्तर कोरिया में कोई पॉर्न नहीं देख सकता। यदि ऐसा करते हुए कोई पाया गया तो उसे फांसी की सजा दी जाती है। यहां की इतिहास की पुस्तकों में केवल किम जोंग 1 और किम जोंग 2 की गाथाओं के बारे में ही पढ़ाया जाता है।