Saturday , September 12 2026 6:47 PM
Home / Entertainment / मंगेतर जोशुआ से हुए अलगाव से उबर चुकी हैं काइली मिनॉग

मंगेतर जोशुआ से हुए अलगाव से उबर चुकी हैं काइली मिनॉग


लंदन। ऑस्ट्रेलियाई गायिका काइली मिनॉग का कहना है कि सिंगल होने से वह बेहद खुश हैं और उन्हें किसी पुरुष की जरूरत नहीं है।

वेबसाइट ‘फीमेलफस्र्ट डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, मिनॉग ने कहा कि वह अभिनेता व अपने मंगेतर जोशुआ सास से हुए अलगाव से ऊबर चुकी हैं।

टीवी शो ‘लॉरेन में मिनॉग ने कहा, ‘‘वास्तव में, यह सब बीत चुका है, लेकिन अपने प्रति सभी के अच्छे विचारों की सराहना करती हूं। यह एक नए जीवन की तरह लग रहा है। मैंने खुद को समझाया, मैंने खुद से कहा, ‘हां, यह मैं हूं, मैं ऐसी हूं।’’’

‘कान्ट गेट यू आउट ऑफ माई हेड’ गीत की गायिका का कहना है कि उनका नया एल्बम ‘गोल्डन’ जीवन में उनके आगे बढऩे के बारे में है।

उन्होंने कहा, ‘‘जब मैंने एल्बम के गीत लिखे तो सिंगल होने से मैं बेहद खुश थी।’’

गायिका ने 2015 के अंत में सास के साथ डेटिंग करना शुरू किया था और इसके कुछ महीनों बाद दोनों ने सगाई कर ली, लेकिन मिनॉग ने पिछले साल फरवरी में पुष्टि की कि वे अलग हो चुके हैं।