
हाॅलीवुड के दिग्गज एक्टर फ्रेड विलार्ड का 86 की उम्र में निधन हो गया है। फ्रेड विलार्ड के निधन की जानकारी उनकी बेटी होप मुलबर्गर ने दी है। होप मुलबर्गर ने कहा कि उनके पिता का निधन शुक्रवार देर रात को हुआ था। हालांकि होप मुलबर्गर ने अभी यह नहीं बताया कि फ्रेड विलार्ड का निधन किन कारणों से हुआ है।
फ्रेड फिल्मों में हमेशा एक कॉमेडियन के तौर पर ही नजर आते थे। फ्रेड ने हॉलीवुड की कई फिल्मों में बतौर हास्य कलाकार काम किया था। उन्होंने ‘दिस इज स्पाइनल टैप’, ‘बेस्ट इन शो’ और ‘एंकरमैन: द लीजेंड ऑफ़ रॉन बरगंडी’ जैसी कई फिल्मों में अपने कॉमेडी से दर्शकों को खूब हंसाया था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी शोज से की थी। वह पहली बार टीवी शो Pistols ‘n’ Petticoats में नजर आए।
फ्रेडकी पहली फिल्म टीन एज मदर थी। यह फिल्म साल 1967 में आई थी। अपनी पहली ही फिल्म से फ्रेड ने दर्शकों के दिलों को जीत लिया इसके बाद उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्में दीं। फ्रेड विलार्ड को फिल्म ‘दिस इज स्पाइनल टैप’ के लिए हमेशा याद किया जाता है। फ्रेड विलार्ड चार बार एमी अवॉर्ड के लिए भी नोमिनेट हो चुके हैं।
Home / Entertainment / दिग्गज एक्टर फ्रेड विलार्ड का 86 साल की उम्र में निधन, पहली फिल्म से ही जीत लिया था लोगों का दिल
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website