
नई दिल्ली: इस साल रिलीज हुई फिल्म ‘एक्स एक्स एक्स: द जेंडर केज’ से बॉलीवुड एक्ट्रैस दीपिका पादुकोण ने हॉलीवुड में एंट्री की। फिल्म में दीपिका ने हॉलीवुड स्टार विन डीजल के साथ काम किया था।
अपनी हॉलीवुड फिल्म के बाद दीपिका अपनी आने वाली फिल्म ‘पद्मावती’ में काफी बिजी भी हैं। लेकिन लगता है उनके हॉलीवुड हीरो, अपनी इस सुपर हॉट हीरोइन को भूल ही नहीं पा रहे हैं। अब पुरानी यादों को ताजा करते हुए उन्होंने दीपिका के साथ एक और फोटो शेयर किया है। विन डीजल ने अपनी फिल्म के दौरान को दीपिका के साथ कई बार फोटो शेयर किए थे।
शुक्रवार को शेयर किए गए इस फोटो में दीपिका पादुकोण और विन डीजल एक ऑटो रिक्शा में बैठे नजर आ रहे हैं। यह ऑटो रिक्शा भी काफी कलरफुल है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website