Monday , September 14 2026 8:27 AM
Home / Entertainment / ड्रग्स की ओवरडोज के चलते 26 साल के मशहूर रैपर मैक मिलर का निधन

ड्रग्स की ओवरडोज के चलते 26 साल के मशहूर रैपर मैक मिलर का निधन


हॉलीवुड के पॉपुलर अमेरिकन रैपर मैक मिलर का निधन हो गया है। मैक की उम्र महज 26 साल की थी। जानकारी के मुताबिक मैक लॉस एंजिल्स में अपने घर पर मृत पाए गए हैं। खबरों के मुताबिक मैक की मौत ड्रग्स की ओवरडोज की वजह से हुई है। वह ड्रग्स के इस्तेमाल करने की बात पहले भी स्वीकार चुके थे। हाल ही में उनकी एक एलबम रिलीज हुई थी। मैक ने साल 2011 में आई एलबम के बाद काफी लोकप्रियता हासिल की थी।

ड्रग्स के चक्कर में पहले भी हो चुके थे गिरफ्तार
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मैक अपने स्टूडियो सिटी होम में मृत पाए गए। चिकित्सा अधिकारियों ने जांच के बाद स्थानीय समयानुसार पूर्वाह्न 11:51 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और उसके बाद ही मौत के सही कारणों का पता लग सकेगा। उनका वर्ष की शुरुआत में अपनी प्रेमिका अरियाना ग्रांदे से अलगाव हो गया था। मैक और अरियाना की मुलाकात 2012 में हुई थी। दोनों ने 2017 में ‘वन लव मैनचेस्टर कंसर्ट’ में कई गानों पर साथ में प्रस्तुति भी दी थी। मई में मैक के खिलाफ मामला भी दर्ज किया गया था। उन्हें ड्रग्स लेकर गाड़ी चलाने और हिट एंड रन के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

मैक के प्रशंसकों ने उनकी गिरफ्तारी के लिए अरियाना को जिम्मेदार ठहराया था। उसके बाद अरियाना ने सार्वजनिक तौर पर मैक के साथ संबंध खत्म होने की बात कही थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा था, ”मैं कोई बच्चा संभालने वाली आया या मां नहीं हूं और किसी भी औरत को ये बनने की जरूरत नहीं है। इतने साल मैंने ये सोच-सोच कर गुजारे कि वह सुधर जाएगा, लेकिन उसने ऐसा नहीं किया।Þ मैक ने अपने करियर की शुरुआत बहुत जल्दी कर दी थी। पेंसिल्वेनिया में जन्मे मैक का संगीत की तरफ झुकाव बचपन से ही था। उन्होंने अपना पहला रैप महज 15 साल की उम्र में बनाया था। ”