
फिलीपींस के पलावान प्रांत में एक टूरिस्ट साइट के पास लोगों से भरी फेरी में आग लग गई। हादसे में कम से कम 5 लोगों की मौत हो गई है और 87 लापता हैं। फिलीपींस के कोस्ट गार्ड ने बताया कि फेरी में 134 लोग सवार थे। इसमें 117 यात्री और 27 क्रू मेंबर थे। कोस्ट गार्ड ने बताया कि जहाज बुधवार शाम को तट से लगभग 1.2 नॉटिकल मील (2.2 किमी) की दूरी पर था, जब उसमें आग लग गई। उन्होंने यह भी बताया कि 5 लोगों के शव तट पर लाए गए हैं।
87 लोग अभी भी लापता – कोस्ट गार्ड के फेसबुक पेज पर शेयर वीडियो में जहाज आग की लपटों में घिरा दिखाई दे रहा है। अब तक 42 लोगों को बचाया जा चुका है। कोस्ट गार्ड की कैप्टिन नोएमी कायाब्याब ने गुरुवार को एक स्थानीय रेडियो स्टेशन को बताया कि “अभी हमारे पास बचाए गए लोगों (42) और मृतकों के बारे में जो जानकारी है, उसके आधार पर 87 लोग अभी भी लापता हैं।”
38 यात्री और 4 क्रू बचाए गए – उन्होंने आगे कहा कि यह लाइव डेटा है और “हमारे सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान इसमें बदलाव हो सकता है। कायाब्याब ने बताया कि बचाए लोगों में 38 यात्री और 4 क्रू सदस्य शामिल हैं। उन्होंने कहा, “हम अभी तक बचाए गए लोगों से जानकारी नहीं ले पाए हैं, क्योंकि हम उनसे बात नहीं कर पाए हैं।” प्रवक्ता ने कहा कि ऑपरेशन जारी रहेगा और शिपिंग कंपनी के साथ तालमेल बिठाया जा रहा है।
मशहूर टूरिस्ट स्पॉट जा रही थी फेरी – मरीनट्रैफिक के ट्रैकिंग डेटा से पता चलता है कि M/V जून एस्टर मनीला से रवाना हुई थी और पलावान प्रांत में कोरोन की ओर दक्षिण दिशा में जा रही थी। कोरोन फिलीपींस के लोकप्रिय टूरिस्ट डेस्टिनेशन पलावान प्रांत का हिस्सा है। मेनलैंड से दूर कोरोन आइलैंड अपनी ऊंची चट्टानों और साफ पानी के खूबसूरत नजारों के लिए जाना जाता है, जो दुनिया भर के स्कूबा डाइवर्स को अपनी ओर खींचते हैं।
Home / News / फिलीपींस में बड़ा हादसा, टूरिस्ट स्पॉट के पास यात्रियों से भरी फेरी में लगी आग, 5 की मौत और 87 लापता
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website