
राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन जमातुल मुजाहिदीन बांग्लादेश (जेएमबी) से जुड़े एक अन्य संगठन द्वारा रचे गए आतंकी षड्यंत्र के सिलसिले में पश्चिम बंगाल से एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।
एनआईए के बयान के अनुसार, शनिवार को गिरफ्तार किए गए आरोपी के पास से मोबाइल फोन और मेमोरी कार्ड सहित कई डिजिटल उपकरण जब्त किए गए हैं। हालांकि, एजेंसी ने आरोपी के बारे में विस्तृत जानकारी साझा नहीं की।
इससे पहले 13 आरोपी हुए थे गिरफ्तार – इस मामले में 29 सितंबर को असम, पश्चिम बंगाल और केरल में 16 स्थानों पर तलाशी के बाद 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था।
क्या था आरोपियों का मकसद? – जांच एजेंसी ने कहा कि एनआईए की जांच में प्रतिबंधित संगठन जेएमबी से जुड़े संगठन इमाम महमूदर काफिला (आईएमके) द्वारा रचे गए षड्यंत्र में आरोपियों की संलिप्तता का पता चला है। इस षड्यंत्र का उद्देश्य प्रतिबंधित संगठन की चरमपंथी विचारधारा का प्रसार करना और पश्चिम बंगाल तथा भारत के पूर्वोत्तर राज्यों में उसके आतंकवादी नेटवर्क का विस्तार करना था।
एजेंसी ने कहा कि इस षड्यंत्र के तहत कमजोर तबकों के युवाओं को कट्टरपंथ की ओर आकर्षित करना, चरमपंथी विचारधारा का प्रचार करना और संगठन में लोगों की भर्ती करना शामिल था।
जांच में यह भी सामने आया है कि जेएमबी के एक वरिष्ठ सदस्य इमाम महमूद हबीबुल्लाह ने भारत में प्रतिबंधित संगठन के एजेंडे को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से आईएमके का गठन किया था।
Home / News / India / NIA की बड़ी कार्रवाई, जेएमबी आतंकी साजिश मामले में बंगाल से एक और आरोपी को गिरफ्तार किया
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website