
मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद ने भारत को लेकर बड़ा बयान दिया है। नशीद ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा बनाए रखने के लिए भारत को अहम बताया है। उन्होंने साफ कहा कि हमें भारत की जरूरत है। नशीद ने यह बात बांग्लादेश की राजधानी ढाका में समाचार एजेंसी ANI से बातचीत में कही। नशीद ने कहा, “देखिए हम सबकी अपनी-अपनी भूमिकाएं हैं, लेकिन वे अलग-अलग हैं। अपनी सुरक्षा के लिए हमें भारत की जरूरत है।”
मोहम्मद नशीद ‘बे ऑफ बंगाल कन्वर्सेशन’ में शामिल होने के लिए ढाका गए हैं। तीन दिनों का यह सम्मेलन सेंटर फॉर गर्वनेंस स्टडीज के नाम के थिंक-टैंक ने आयोजित किया है। नशीद ने सम्मेलन में जलवायु परिवर्तन पर भी अपने विचार रखे।
भारत को सुरक्षा के लिए बताया जरूरी – समाचार एजेंसी ANI से बातचीत के दौरान नशीद से हिंद महासागर की सुरक्षा मौजूदगी के बारे में पूछा गया। इस पर मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति ने कहा, “मैंने हमेशा पाया है कि मैं किसी भी भारतीय अधिकारी से कुछ भी कह सकता हूं और वे सुनते हैं। हम बहुत छोटे देश हैं, फिर भी वे हमारी बात सुनते हैं।”
मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति ने दक्षिण एशिया में शांति के लिए मिलकर कोशिश करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा, “यह आपकी अपनी सुरक्षा का मामला है। आप इस पर कितना खर्च करना चाहते हैं? मेरा मतलब है कि मालदीव सेना पर कितना खर्च कर सकता है? बहुत ज्यादा नहीं। हममें से कोई भी सेना पर कितना खर्च कर सकता है? इसलिए मुझे लगता है कि मिलकर कोशिश करना और यह देखना कि दक्षिण एशिया और हिंद महासागर में शांति बनी रहे, कहीं बेहतर है।”
Home / News / India / ‘मालदीव को सुरक्षा के लिए भारत की जरूरत’, पूर्व राष्ट्रपति नशीद ने दिया बड़ा बयान, मुइज्जू के यू-टर्न पर भी बोले
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website