Sunday , October 4 2026 4:02 PM
Home / Entertainment / मेगन और हैरी ओपरा विन्फ्रे संग शाही परिवार में तनाव पर करेंगे बात

मेगन और हैरी ओपरा विन्फ्रे संग शाही परिवार में तनाव पर करेंगे बात


प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी व अभिनेत्री मेगन मर्कल ओपरा विन्फ्रे को एक इंटरव्यू देने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। ये दोनों ब्रिटेन के शाही परिवार से अलग होने के मुद्दे पर बात करते नजर आएंगे। ई न्यूज के मुताबिक एक सूत्र ने बताया है, “शाही परिवार और इनके बीच काफी मनमुटाव हैं।” 7 मार्च को सीबीएस स्पेशल में प्रिंस हैरी और मर्कल इसी पर बात करते दिखेंगे।
सूत्र ने आगे बताया, “ये दोनों किन परिस्थितियों से होकर गुजरे हैं, इंटरव्यू में इस पर प्रकाश डाला जाएगा। मेगन और हैरी को अब राहत है कि इन्होंने इन चीजों से अपनी दूरी बना ली है।”

20 फरवरी को बकिंघम पैलेस ने इस बात की पुष्टि की कि प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी प्रिंसेज मेगन मर्कले ने महारानी एलिजाबेथ को अपनी शाही सदस्यता लौटा दी है। इन्होंने ऐलान किया कि ये दोनों शाही परिवार की वरिष्ठ सदस्यता से अलग हो रहे हैं और अब आगे जाकर कैलिफोर्निया के सांता बारबरा में रहकर अपना वक्त बिताएंगे।