Sunday , August 16 2026 11:02 AM
Home / News / मेगन ने शादी में पहना 15 करोड़ का गाउन

मेगन ने शादी में पहना 15 करोड़ का गाउन


प्रिंस हैरी और मेगन मार्केल की रॉयल वैडिंग संपन्न हो चुकी हैं। अपनी वैडिंग में मेगन ने ब्रिटिश डिजाइनर Clare Waight Keller का व्हाइट गाउन पहना। बोट नेक और Three-Quarter स्लीवस उनके गाउन को अट्रैक्टिव बना रही थी।
खबरें आ रही है कि मेगन का ब्राइडल गाउन की कीमत लगभग 15 करोड़ हैं, जिसे Double Bonded सिल्क फैब्रिक से तैयार किया गया। वहीं उनके गाउन के साथ 5 मीटर लंबा Train अटेच था।
आपको बता दे कि इस ट्रेन को सिल्क टूले के साथ तैयार किया, जिसपर सिल्क थ्रेड के साथ फ्लॉवर हैंड इम्ब्रॉयडरी वर्क किया गया। प्रिंस हैरी ने रस्म के दौरान मेगन को जो फ्लॉवर पकड़ाए वह उनके प्राइवेट गार्डन Kensington Palace से लिए गए। खास बात थी कि यह फ्लॉवर प्रिंस हैरी की मां प्रिंसेस डायना के फेवरेट फ्लॉवर थे।