
नई दिल्लीः भारत सहित पुरे विशव में यूएफओ ((UFO) देखे जाने की घटनाएं अधिकतर सुनने में आती है। लेकिन इस ताजा घटना ने लाेगाें के हाेश उड़ा दिए हैं। जानकारी के मुताबिक, मियामी एयरपाेर्ट पर काम करने वाले अधिकारी उस समय स्तब्ध रह गए, जब उन्हाेंने रात के समय अासमान में नीले रंग के धुएं काे जाते हुए देखा। ये धुअां किसी यूएफअाे की तरह प्रतीत हाे रहा था।
कर्मचारी इस नजारे काे देखकर हैरान रह गए और उन्हाेंने तुरंत अपने कैमरे से इसकी तस्वीरें खिंचनी और वीडियाे बनानी शुरु कर दी। ये तस्वीरें साेशल मीडिया पर काफी वायरल हाे रही है। बता दें कि यूएफओ (UFO) आकाश में उड़ती किसी अज्ञात वस्तु को कहा जाता है। इन अज्ञात उड़ती वस्तुओं का आकार किसी डिस्क या तश्तरी के समान होता है। कई चश्मदीद गवाहों के अनुसार इन अज्ञात उड़ती वस्तुओं के बाहरी आवरण पर तेज प्रकाश होता है। ये उड़न तश्तरीयां बहुत छोटे से लेकर बहुत विशाल आकार तक हो सकतीं हैं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website