Sunday , March 16 2025 11:19 AM
Home / News / World / माइक्रोसॉफ्ट की सबसे बड़ी डील, 1.76 लाख करोड़ रु. में खरीदी लिंक्डिन

माइक्रोसॉफ्ट की सबसे बड़ी डील, 1.76 लाख करोड़ रु. में खरीदी लिंक्डिन

linkdin-ll
नई दिल्ली: माइक्रोसॉफ्ट ने दुनिया की बड़ी प्रोफेशनल नेटवर्किंग साइट लिंक्डिन कॉर्प को खरीद लिया है। माइक्रोसॉफ्ट ने यह डील 2,620 करोड़ डॉलर (करीब 1.76 लाख करोड़ रुपए) में की है। यह कंपनी की अब तक की सबसे बड़ी डील मानी जा रही है। ये दोनों कंपनियां मिलकर प्रोफेशनल्स के लिए दुनिया का सबसे बड़ा ऑनलाइन नेटवर्क बनाएंगी।

जानें, यह क्यों है बड़ी डील
लिंक्डिन ने सोमवार को जारी बयान में बताया कि दोनों कंपनियों के बीच हुए सौदे के तहत माइक्रोसॉफ्ट 49.5 फीसदी के प्रीमियम पर शु्क्रवार को बंद भाव 196 डॉलर प्रति शेयर के हिसाब से लिंक्डिन को ऑल इन कैश ट्रांजैक्शन पेमेंट करेगी। डील की प्रोसेस इस साल पूरी हो सकती है। लिंक्डिन और माइक्रोसॉफ्ट, दोनों के बोर्ड से डील को मंजूरी मिल गई है। जेफ विनर लिंक्डिन के सीईओ बने रहेंगे और वे माइक्रोसॉॅफ्ट के सीईओ सत्या नडेला को रिपोर्ट करेंगे। दोनों की ओर से जारी ज्वाइंट स्टेटमेंट में कहा गया कि लिंक्डिन अपने ब्रांड, कल्चर और इंडिपेंडेंस को बरकरार रखेगी। यह सीईओ के तौर पर नडेला की लीडरशिप में हुई सबसे बड़ी डील है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *