Monday , August 3 2026 3:59 PM
Home / Entertainment / मां बनने को लेकर चिंतित हैं मिंडी कालिंग

मां बनने को लेकर चिंतित हैं मिंडी कालिंग


लॉस एंजेलिस। अमेरिकी अभिनेत्री व हास्य कलाकार मिंडी कालिंग अपने पहले बच्चे के जन्म का इंतजार कर रही हैं। मिंडी ने कहा कि वह मां बनने जा रही हैं और अपनी इस नई भूमिका को लेकर वह चिंतित महसूस कर रही हैं।

‘ईऑनलाइन डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के अनुसार, ‘‘फिलहाल मैं बहुत चिंतित हूं। लेकिन मैं इस आनंद को उठाना चाहूंगी। मुझे पता है मैं अजीब मां हो सकती हूं लेकिन अगर मैं मजेदार बनकर रहती हूं तो मुझे लगता है कि यह भी अच्छा होगा।’’ मिंडी (38) ने मजाकिया लहजे में कहा कि एक मां बनने के बाद उन्हें अन्य मांओं की आलोचना करने की आजादी मिल जाएगी।
मिंडी ने कहा, ‘‘जब आप खुद माता-पिता बन जाते हैं तो दूसरे माता-पिता की आलोचना करना आसान हो जाता है। इसलिए यह माता-पिता बनने की यह अच्छी चीजों में से एक है। मैं खुलकर अन्य अभिभावकों की आलोचना कर सकती हूं क्योंकि मेरे पास भी खुद का एक बच्चा होगा।’’