
बैंकॉक।भारत की नेहल चुदासमा मिस यूनीवर्स 2018 प्रतियोगिता में शीर्ष 20 तक भी नहीं पहुंच पाईं जबकि फिलीपींस की कैटरिओना ग्रे 93 प्रतियोगियों को पछाडक़र विश्व सुंदरी बन गईं।
भारत को 22 वर्षीय नेहल से काफी उम्मीदें थी कि वह यह ताज जीतकर देश के लिए लंबे समय से चले आ रहे सूखे को समाप्त करेंगी। इससे पहले लारा दत्ता ने वर्ष 2000 में देश को यह गौरव प्राप्त कराया था।
वहीं दक्षिण अफ्रीका की टैमरिन ग्रीन फस्र्ट रनर-अप रहीं, जो एक मेडिकल छात्रा हैं और वेनेजुएला की पेशे से वकील शेफनी गुटेरेज दूसरी रनर अप रहीं। वहीं स्पेन की एंजेला पोंस ने पहली महिला ट्रांसजेंडर के तौर पर मिस यूनीवर्स प्रतियोगिता में भाग लेकर इतिहास रच दिया।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website