Thursday , May 7 2026 3:17 AM
Home / Sports / मिचेल मार्श ने आनन-फानन में छोड़ा भारत, ग्लेन मैक्सवेल के बाद वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया को एक और झटका

मिचेल मार्श ने आनन-फानन में छोड़ा भारत, ग्लेन मैक्सवेल के बाद वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया को एक और झटका


ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर मिचेल मार्श पारिवारिक कारणों के चलते वर्ल्ड कप छोड़कर वापस ऑस्ट्रेलिया चले गए हैं। मार्श के इस फैसले के बारे में फिलहाल ज्यादा जानकारी नहीं लग पाई है, लेकिन बताया जा रहा है कि पारिवारिक कारणों के चलते उन्होंने यह निर्णय लिया है। मार्श पर्थ के लिए रवाना हो गए हैं और शनिवार को अहमदाबाद में इंग्लैंड के साथ होने वाले मुकाबले में नहीं खेलेंगे। सोमवार को गोल्फ डे के दौरान चोट लगने के बाद ग्लेन मैक्सवेल को इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले से अनफिट बता दिया गया था। अब मार्श का भी नहीं रहना ऑस्ट्रेलिया के लिए किसी झटके से कम नहीं है।
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने गुरुवार को एक बयान में पुष्टि की कि मिचेल मार्श बुधवार रात को घर के लिए उड़ान भर चुके हैं। बयान में कहा गया, ‘ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मिचेल मार्श व्यक्तिगत कारणों से कल देर रात आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2023 से स्वदेश लौट आए हैं। टीम में उनकी वापसी की समयसीमा की पुष्टि की जानी है। इस समय कोई और विवरण नहीं दिया जाएगा।’