Monday , February 9 2026 4:34 AM
Home / Uncategorized / मोदी को पता चल गया कि हम जंग को तैयार… पाकिस्तानी राष्ट्रपति ने उगला जहर, बोले- चार दिन तुम्हारी टांगें न खड़ी हो सकीं

मोदी को पता चल गया कि हम जंग को तैयार… पाकिस्तानी राष्ट्रपति ने उगला जहर, बोले- चार दिन तुम्हारी टांगें न खड़ी हो सकीं


पाकिस्तानी राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने अपनी पत्नी बेनजीर भुट्टो की पुण्यतिथि पर जमकर जहर उगला है। उन्होंने मई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पाकिस्तान को रोटी खाने वाली नसीहत पर भी टिप्पणी की। जरदारी ने मई में हुए भारत-पाकिस्तान संघर्ष का जिक्र करते हुए भारत को गीदड़भभकी भी दी। उन्होंने शेखी बघारते हुए कहा कि चार दिनों तक भारत की टांगें खड़ी नहीं हो सकी। जबकि, पूरी दुनिया ने देखा कि भारतीय मिसाइलों और ड्रोन ने पाकिस्तान को कैसे तबाह किया था। इस दौरान पाकिस्तान के 11 एयरबेस तबाह हुए, कम से कम 5 लड़ाकू विमान नष्ट हुए और 100 से अधिक पाकिस्तानी सैनिकों की भी मौत हुई थी।
भारत को मुंहतोड़ जवाब मिला – जरदारी ने कराची में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, “… मुझसे आकर कहा कि सर!जंग शुरू हो गई है। वैसे तो मैंने उसको चार दिन पहले बोला था कि जंग होने वाली है। मगर उसने मुझे आकर कहा कि सर, वो बंकर में चलें। मैने कहा कि शहादत आनी है तो यहीं आएगी। बंकरों में नहीं मरते लीडर, मैदानों में मरते। यहां नहीं मरते, बंकरों में बैठ के। फौज ने आंखों में आंखें डाल के, हमारी सरकार की देखरेख में भारत को ऐसा मुंहतोड़ जवाब दिया कि उनको पता पड़ गया कि ये … नहीं हैं।”