
तलाक के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। तलाक शब्द जो एक लंबे समय तक समाज में किसी गाली की तरह था, वह आज बहुत ही आम हो गया है। यदि ध्यान से देखा जाए तो ऐसा होने के पीछे का कारण किसी तरह से नया नहीं है।
सालों से कई सारे जोड़े एक-दूसरे के साथ प्यार के बिना मजबूरी के कारण रहते आए हैं। कम पढ़ी लिखी होने के कारण महिलाएं खासतौर पर इस चीज का शिकार होती रही हैं। लेकिन अब चीजें बदल रही हैं, अब पुरुष हो या महिला कोई भी एक ऐसे शादी में रहने के लिए मजबूर नहीं है जिसमें वह खुश नहीं है। पर इससे भी कोई इंकार नहीं कर सकता है कि तलाक किसी भी कपल के लिए आसान नहीं होता है। इसलिए बेहतर यही है कि शादी में उन चीजों का विशेष ध्यान रखें जो इसे तोड़ने के लिए जिम्मेदार होते हैं।
पति-पत्नी के बीच प्यार का खत्म होना – शादी के बाद ऐसे लोगों के बीच भी प्यार खत्म होने लगता है, जो लव मैरिज करते हैं। आमतौर पर पति-पत्नी के रिश्ते के साथ आने वाली जिम्मेदारियों के कारण लोग एक-दूसरे को समय नहीं दे पाते हैं, जो बाद में दूरियों का कारण बनती है।
इसके अलावा यह भी देखा जाता है कि कई लोग अपने पार्टनर को फॉर ग्रांटेड लेने लगते हैं, जो रिश्ते से मिच्युल प्यार और सम्मान खत्म होने का मुख्य कारण होता है।
बेडरूम की जरूरतों में अंतर – सेक्स सफल शादी की कुंजी होती है। ऐसे में पार्टनर को सेक्सुअली सेटिस्फाइड ना कर पाना एक्सट्रामैरिटल अफेयर और डिवोर्स के जोखिम को बढ़ा देता है। इसलिए शादी से पहले ही एक-दूसरे से अपनी पसंद और सीमाओं के बारे में बात कर लेना आवश्यक होता है।
किसी और के साथ रिलेशन – अक्सर शादीशुदा व्यक्ति अपनी शारीरिक और भावनात्मक जरूरतों को पूरा करने के लिए जीवनसाथी के जानकारी के बिना दूसरे लोगों से रिलेशन बना लेते हैं। इस चीज के कारण जहां कई सारी शादियां टूट जाती हैं, वहीं अब लोगों का शादी पर से भरोसा भी खत्म होता जा रहा है।
जीवनसाथी का सम्मान ना करना – शादी के बाद जब आप किसी व्यक्ति के साथ रहना शुरू करते हैं, तो धीरे-धीरे उसकी वह कमियां सामने दिख सकती है जो आपको बिल्कुल पसंद ना हो। लेकिन इसको आधार बनाकर हमेशा उसे नीचा दिखाना और सम्मान ना करना सही नहीं है। ऐसा करने से कई बार शादी टूट भी जाती है।
पार्टनर का एब्यूज करना – शादी में सबसे ज्यादा शोषण भावनात्मक रूप से किया जाता है। हालांकि आज भी कई लोग सिर्फ मारपीट को ही शोषण की श्रेणी में रखते हैं। ऐसे एब्यूज का शिकार सबसे ज्यादा महिलाएं होती हैं। ऐसी शादी का अंत आमतौर पर तलाक ही होता है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website