Sunday , April 26 2026 3:08 AM
Home / News / च्चे को सीने से लगाने के लिए तड़पती रही मां, Corona ने ले ली जान

च्चे को सीने से लगाने के लिए तड़पती रही मां, Corona ने ले ली जान


कोरोना वायरस लाखों लोगों का काल बन चुका है। कई लोग अपनों से फिर कभी न मिलने के लिए बिछड़ गए और मौत के मुंह में चले गए।इस महामारी के बीच ब्रिटेन के बर्मिंघम शहर में एक मां ने बच्चे को सीने से लगाने के लिए तड़पते हुए जान दे दी। यहां फौजिया हनीफ (29) ने जब अपने बच्चे के जन्म दिया तो उन्हें भरोसा था कि वह जल्द ही उसे सीने से लगा पाएंगी, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।
उन्हें अलग वॉर्ड में शिफ्ट कर दिया गया । कुछ दिनों बाद उन्हें आईसीयू में रखा गया जहां वह बच्चे को देखने और सीने से लगाने के लिए तड़पती रही और आखिर में छह दिन बाद कोरोना ने उनकी जान ले ली। नियमित जांच के दौरान ही फौजिया में कोरोना संक्रमण का पता चला था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उनके पति वाजिद का कहना है कि जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद कहा गया कि लक्षण बहुत कम हैं। हम घर चले गए लेकिन बाद में फौजिया के सांस की तकलीफ हो गई। फिर वह अस्पताल में ही भर्ती हो गईं।
वाजिद कहते हैं, ‘फौजिया ने बच्चे की तस्वीर देखकर कहा कि यह हमारा बच्चा है। हम जल्द ही घर जाएंगे।’ बता दें कि दुनियाभर में अब तक 2,831,785 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं और 197,306 लोगों की मौत हो चुकी है। ब्रिटेन में 143,464 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं और 19,506 लोगों की मौत हो चुकी है। ब्रिटेन में लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग फॉलो करने को कहा गया है। देश के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन तक कोरोना की चपेट में आए थे। हालांकि, इलाज के बाद वह ठीक हो गए और वापस काम पर लौट आए हैं।